क्या आप जानते हैं Vitamin D के फायदे और इसके स्रोतों के बारे में? आज हम आपको बताएंगे कि विटामिन डी वाले आहार और फलों की सूची और इसके लाभ क्या होते हैं। आपके लिए विटामिन डी की अहमियत को समझना जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन अत्यंत आवश्यक है।
वैसे तो हमारे शरीर के लिए हर प्रकार के विटामिन की आवश्यकता होती है, लेकिन Vitamin D ऐसा विटामिन है जो हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है। विटामिन डी एक वसा-घुलनशील विटामिन होता है, जो सामान्य हड्डी गठन के लिए शरीर के लिए जरूरी होता है।
जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, उनकी हड्डियां बहुत जल्दी कमजोर हो जाती हैं। शरीर में Vitamin D की कमी से अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे हड्डियों का कमजोर हो जाना, हृदय संबंधी बीमारियां, मांसपेशियों में कमजोरी, कैंसर, मधुमेह आदि।
Vitamin D in Hindi : Sources & Benefits
एक रिसर्च के अनुसार भारत में लगभग 40% लोगों में विटामिन डी की कमी होती है। इसका कारण है कि लोग धूप में कम समय बिताते हैं, जिससे उनके शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। डॉक्टरों की सलाह है कि कम से कम सप्ताह में 1 से 2 दिन धूप में बैठना चाहिए, जो 1 घंटे तक जारी रखा जाना चाहिए।
सैल्मन (Salmon) – सैल्मन एक ऐसी मछली होती है जिसमें वसा की मात्रा ज्यादा होती है और इसलिए यह विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत होता है। सैल्मन दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो यादाश्त को मजबूत बनाता है। इस मछली के 4 से 5 टुकड़े शरीर में 75% विटामिन डी की आपूर्ति करते हैं।
कॉड लिवर ऑयल (Cod liver oil)- कॉड लिवर ऑयल में विटामिन डी के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। हर रोज 1 चम्मच कॉड लिवर ऑयल खाने से पूरे दिन के विटामिन डी की आपूर्ति होती है।
ये भी पढ़े : विटामिन सी : स्त्रोत और फायदे
सारडाइन मछली – यह मछली एक अच्छा विटामिन डी का स्रोत है। इसे खाने से शरीर में 33% कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है।
सोया दूध – सोया दूध भी विटामिन डी का बहुत अच्छा स्रोत है। सोया उत्पादों का उपयोग करने से हड्डियों से संबंधित समस्याएं जैसे हड्डियों की कमजोरी, गठिया आदि कम होती हैं।
अंडे की जर्दी – अंडों की जर्दी में विटामिन-डी, विटामिन-बी12 और प्रोटीन मौजूद होते हैं। इसे खाने से शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी हो जाती है। अगर इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर मसाज किया जाए तो चेहरा भी चमकदार होता है। लेकिन ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में पीले भाग को न खाएं क्योंकि इससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।
मशरूम (मशरुम) – मशरूम में विटामिन डी और विटामिन बी5 दोनों ही पाए जाते हैं। इसे हल्के से पकाकर खाने से उर्वरता बढ़ती है। हमेशा प्राकृतिक धूप में सुखाए हुए मशरूम का सेवन करने का प्रयास करें।
सूर्य का प्रकाश (सनलाइट) – विटामिन डी को शरीर तक पहुंचाने का सबसे अच्छा तरीका सूर्य की किरणों से मिलता है, जो प्राकृतिक स्रोत हैं और सबसे अच्छा समय सुबह का धूप है। सूरज की किरणें विटामिन डी के सबसे अच्छे प्राकृतिक स्रोत होती हैं।
जब सूर्य की किरणें हमारे शरीर पर पड़ती हैं, तो वे शरीर में विटामिन डी के उत्पादन को उत्तेजित करती हैं। यदि आप हर दिन एक घंटे भी धूप में बैठते हैं, तो आपके शरीर को अधिक से अधिक विटामिन डी प्राप्त हो जाता है।
ये भी पढ़े : अंगूर खाने के फायदे
संतरे का जूस (Orange Juice) –ऑरेंज जूस विटामिन डी का एक बहुत ही अच्छा स्रोत होता है। इसे पीने से दैनिक जीवन में विटामिन डी की कमी दूर होती है। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। आप रोजाना एक गिलास ताजा ऑरेंज का जूस बनाकर पी सकते हैं।
दूध से बनी चीजें (Dairy Product) – दूध से बनी चीजें जैसे दही, पनीर, चीज आदि में विटामिन डी पाया जाता है। विटामिन डी की कमी से बचने के लिए, आपको अपनी दैनिक आहार में दूध से बनी चीजें शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, ये चीजें आपकी हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होती हैं।
हमें उम्मीद है कि आपको Vitamin D in Hindi लेख में Vitamin D के Benefits and Sources जानने में मदद मिली होगी, लेकिन फिर भी आपका कोई सबाल रहता है तो आप हमें कमेंट कर पूछ सकते है।
Leave a Comment