कब्ज का घरेलू इलाज : यदि आपका पेट साफ़ नहीं होता है और आपको कब्ज (Constipation) की समस्या है। कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसके कारन रोगी को बहुत ही मुसीबत का सामना करना पड़ता है। मल को त्यागने बहुत ज्यादा जोर लगाना पड़ता है या फिर घंटो तक शोचालय में रहना पड़ता है। अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो आज हम आपको कब्ज का घरेलू उपचार या कब्ज को दूर करने के घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
कब्ज की समस्या होने के कई कारण है, जैसे आप जब खाना खाते हैं और खाने के बाद आप चलते फिरते नहीं हैं खाने के बाद बैठे रह जाते है। खाने के तुरंत बाद आपको सोने की आदत है यह भी कब्ज होने का एक कारण हो सकती है। अनियमित दिनचर्या भी इस समस्या का सबसे बड़ा कारन है। यहाँ हम आपको kabj ka ilaj in hindi बता रहे है। आप इस उपाए को अपनाकर आप अपना कब्ज दूर कर पाएंगे।
कब्ज को दूर करने के घरेलू नुस्खे उपाए – Constipation Treatment in Hindi
ऐसे को कब्ज की समस्या अगर बाद जाये तो आपके लिए यह बहुत हानिकारक हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहाँ हम आपको कब्ज का रामबाण इलाज बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। कब्ज को दूर करने के घरेलू नुस्खे उपाए आपको नीचे बता रहे हैं।
नींबू का रस कब्ज का घरेलू इलाज
कब्ज की समस्या को दूर करने में नींबू आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। कब्ज का घरेलू इलाज के लिए उपाय आप सुबह उठने के बाद आप एक गिलाश पानी में नींबू का रस और कला नमक मिलकर पीये। इससे आपको अच्छे से शोच आएगी और आपका पेट साफ़ हो जायेगा।
शहद कब्ज का घरेलू इलाज
आपने सुना होगा की शहद बहुत सी बीमारियों में कारगर होता है। आप इससे अपनी कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। कब्ज को दूर करने के लिए आप एक गिलाश पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से आपको कब्ज में राहत मिलेगी और आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
दही कब्ज का घरेलू इलाज
यदि आप रोजाना अपने भोजन में सादे दही का उपयोग करेंगे तो आपको इससे बहुत लाभ मिलेगा। दही के सेवन से आपके पेट में गर्मी कम होगी और आपकी कब्ज की समस्या को दूर करने में यह आपकी मदद करेगा।
कब्ज का आयुर्वेदिक इलाज
आयुर्वेदिक दवा लेकर भी आप इस समस्या से छुटकारा प् सकते हैं। इसके लिए आपको सोने पहले दो या तीन त्रिफला टैबलेट को गर्म पानी से सेवन करना है। इसके सेवन से आपको आपके कब्ज में बहुत राहत मिलेगी। यह कब्ज की समस्या के साथ ही पेट में बन्ने वाली गैस को भी दूर करता है।
अरंडी के तेल कब्ज का घरेलू इलाज
अरंडी के तेल का उपयोग करके भी आप इस कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। अरंडी के तेल अरंडी के फलियों को दबा कर बनाया जाता है। आप रात को सोने से पहले हलके गर्म ढूध में अरंडी के तेल को मिलकर पिया सकता है। यहाँ आपके पेट को पूरी तरह से साफ़ कर देगा और आपको कब्ज से राहत मिलेगी।
मुनक्के से कब्ज का घरेलू इलाज
मुनक्के एक सूखे मेवो में सबसे फायदेमंद मेवा है। आप रात में 5 से 10 मुनक्के रात में पानी में भिगा दें और सुबह इसके बीज निकलकर आप इसे दूध के साथ गर्म करके पी सकते हैं। यह आपको कब्ज में बहुत राहत देगा और आपकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। मुनक्के आपको किसी भी पंसारी की दूकान पर आराम से मिल जायेगा।
ईसबगोल कब्ज का रामबाण इलाज
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको यह उपाय जरुर अपनाना चाहिए। आप रात में सोने से पहले ईसबगोल को एक गिलास पानी में या फिर दूध में मिलाकर पीने से आपको कब्ज में बहुत राहत मिलेगी। ईसबगोल आपका पेट पूरी तरह से साफ़ कर देता है।
ईसबगोल को आप किसी भी मेडिकल की दूकान से खरीद सकते हैं यह 10 रूपये के पैकेट में भी आता है।
फलो से कब्ज का इलाज
आप फलों को अपने खाने में उपयोग करें तो आप कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। कब्ज में सबसे अच्छे फलों में आप अमरुद और पपीता का सेवन कर सकते हैं। रात में भिजन के बाद आप पपीता का उपयोग कर सकते हैं। पपीता तो आपको बाजार में पुरे साल मिलने वाला फल है। आप इन फल का सेवन आपको पेट की बिमारियों से बचाता है।
योग द्वारा कब्ज का इलाज
आप सभी जानते ही हैं की योग में हर मर्ज का इलाज है आप अगर नियमित योग करते हैं तो आपको बहुत सी बीमारी से बचे रहेते हैं। आप कब्ज की समस्या को योग से भी दूर कर सकते हैं इसके लिए आप पवन मुक्तासन, हलासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, मयूरासन, बालासन, सुप्तमत्स्येन्द्रासन योग करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
Conclusion
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप ऊपर दी हुई कब्ज दूर करने घरेलू नुस्खे इलाज – Home Remedies For Constipation In Hindi को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
कब्ज की समस्या अगर ज्यादा दिनों तक रहती है तो यह एक बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। कब्ज के लम्बे समय तक रहेने से बबासीर नाम की बीमारी हो जाती है। इसलिए आप अपनी जीवनशेली को बदल कर आप कब्ज को दूर कर सकते हैं।
Leave a Comment