Health Tips for Women in Hindi

उम्र भर स्वस्थ और फिट रहना चाहती हैं तो अपनाएं ये कामयाब टिप्स

Author: Oye Zindagi Team

Post Date :

Health Tips for Women in Hindi : मौसम में बदलाव हो या बहुत अधिक गर्मी अथवा सर्दी, स्वास्थ्य के लिहाज से महिलाएं ही सबसे अधिक प्रभावित होती है। घर परिवार या ऑफिस की जिम्मेदारियों में महिलाएं इतनी व्यस्त हो जाती है की उन्हें अपनी सेहत का ख्याल (women’s health care) रखने को समय ही नहीं मिल पाता है। 

यही कारण है की वे जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आ जाती है। इसके अलावा, महिलाओं में छोटी छोटी दिक्कतों और शरीर में होने वाले बदलाव को वो गंभीरता से नहीं लेती है लिहाजा, उन्हें कई बार गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आज हम ऐसे ही कुछ रूटीन टिप्स (Health Tips for Women) के बारे में चर्चा करने वाले है जिन्हें फॉलो करके महिलाएं खुद को फिट और तंदरुस्त रख सकती है।

महिलाओं के लिए कामयाब हेल्थ टिप्स (Health Tips for Women)

योगा या एक्सरसाइज़ (Women Health Tips)

अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को नियमित योगा या एक्सरसाइज़ करने की आवश्यकता होती है। अधिकांश महिलाएं इसे महज एक टाइम वेस्ट समझती है और करना ही नहीं चाहती। लेकिन सप्ताह में कम से कम तीन- चार दिन व्यायाम करने से महिलाएं कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बच सकती है। नियमित एक्सरसाइज़ करने से ना सिर्फ व्यक्तित्व में निखार आता है बल्कि इससे आपकी हैल्थ भी सही रहती है।

खानपान को लेकर सतर्क होना (Health Tips for Women in Hindi)

आमतौर पर महिलाएं अपने भोजन को लेकर सिरियस नहीं होती और ना ही समय की पाबंद। इसी वजहों से उन्हें कमजोरी से लेकर पेट से जुड़ी समस्याएं तक से दोचार होना पड़ता है। महिलाओं को भोजन करने और उसे डाइजेस्ट करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्हें अपने भोजन में हेल्दी चीजें, विटामिन्स, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

टेंशन से दूर (women’s health care)

घर और ऑफिस के कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाएं आजकल बहुत अधिक स्ट्रेस ले लेती है। मगर अधिक तनाव उन्हें डिप्रेशन का शिकार बना देता है। तनाव की वजह से उनमें ब्लड शुगर, ह्रदय रोग, थायराइड जैसी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। लिहाजा, महिलाओं को टेंशन से दूर रहना चाहिए। 

अगर किसी तरह की परेशानी आ भी जाती है तो घरवालों को जरूर अवगत करवाना चाहिए। हरदम टेंशन में रहने वाली महिलाओं को अपने घर परिवार में कुछ समय मनोरंजन, बड़े-बुजुर्गों और बच्चों के साथ बिताना चाहिए।

प्रयाप्त नींद रखें तंदरुस्त

अच्छे स्वास्थ्य के लिए जितना जरूरी भोजन होता है उतना ही जरूरी होता है भरपूर नींद लेना। कामकाजी महिलाओं को समय पर सोना चाहिए और नींद पूरी करनी चाहिए। नींद पूरी ना हो पाने की स्थिति में शरीर में थकावट महसूस होती है और मानसिक तनाव भी। हां, रात को देर तक जागने की बजाए जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना भी एक स्वस्थ रहने का कामयाब टिप्स है।

शरीर की मसाज (Women Health Tips in Hindi)

दिनभर काम करने के बाद शाम तक शरीर में थकान महसूस होना आम बात है। लेकिन कुछ महिलाएं इसे नज़रअंदाज़ कर देती है। इसी वजह से उन्हें जोड़ों के दर्द, तनाव और रोगों का शिकार होना पड़ता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को हो सके तो नियमित वरना सप्ताह में कम से कम तीन या चार बार शरीर की मसाज जरूर करनी चाहिए। 

नियमित जांच

आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी आम बात हो गई है। अत: इसकी नियमित जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके अलावा खुद भी इसके प्रति सतर्क रहें। महिलाओं को शरीर में किसी प्रकार की दिक्कत होने की स्थिति में महिला डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाना चाहिए।

ओवरी मसाज

महिलाओं को ओवरी मसाज भी जरूर करवाना चाहिए। क्योंकि ओवरी गर्भाशय के बिलकुल सामने होती है और यह पेल्विक हड्डियों से भी जुड़ी होती है। ऐसे में ओवरी मसाज से उनकी हड्डियाँ मजबूत करती है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।

माहवारी के दौरान खानपान (Health Tips for Women)

मासिक का समय महिलाओं के लिए काफी मुश्किल समय होता है। इस दौरान उन्हें अपने खानपान को लेकर काफी सावधानी बरतनी चाहिए। अधिक तेलीय, मीट मांस या आचार वगैरा का इन दिनों में परहेज ही करना चाहिए। और हां, माहवारी को टालने की दावा हो सके तो ना खाएं, इससे आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, अगर आपके पीरियड्स ब्लड का कलर हरा या पीला है तो तुरंत डॉक्टर (women’s care center) से चेकअप करवाएं।

 You May Also Like

Healthy Tips in Hindi

स्वस्थ रहने के लिए कुछ ख़ास सुझाव

वात रोग

वात रोग की सम्पूर्ण जानकारी और इसका घरेलू उपचार

Zincovit Syrup

Zincovit Syrup : उपयोग, साइड इफ़ेक्ट, सावधानी एंव कीमत

Cypon Syrup

Cypon Syrup in Hindi – लाभ, दुष्प्रभाव और सावधानियां

Baby Health Care

Baby Health Care: बेबी के पेट में बन जाए गैस, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Vitamin C in Hindi

Vitamin C in Hindi : विटामिन सी के स्त्रोत और फायदे

स्किन लाइट क्रीम

स्किन लाइट क्रीम : उपयोग, साइड इफ़ेक्ट, सावधानियां और कीमत

Evecare Syrup

हिमालया इवकेयर (Evecare Syrup) : उपयोग, सावधानियां एंव दुष्प्रभाव

Throat Cancer

गले का कैंसर (Throat Cancer) : लक्षण, कारण एंव इलाज

Leave a Comment

Categories

मेडिसिन
आहार

Be Healthy

मेडिसिन

About Us

Oye Zindagi ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है, Oye Zindagi एक ऐसा ब्लॉग है जिस पर हेल्थ, लाइफ स्टाइल, फ़ूड, रेसिपी, ब्यूटी टिप्स, चाइल्ड हेल्थ केयर, विभिन्न एलोपेथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवाईयों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

Important Links

About Us
Contact Us
PrivacyPolicy
Disclaimer

Disclaimer

The content on this blog is for informational purposes only. Consult a qualified doctor before making decisions. We are not responsible for any actions taken based on this information. Your health decisions are your responsibility.

Share This