रेड वाइन एक प्रकार का पेय पदार्थ है, यह शराब का ही एक प्रकार है। यह काले अंगूर के रस के द्वारा बनाया जाता है। रेड वाइन में मुख्य रूप सेविटामिन बी6, आयरन और मैगनीशियम पाए जाते हैं, इसके साथ में इसमें रेस्वेराट्रोल और प्रोएंथोसायनिडिन नामक तत्व भी होते हैं। ये दोनों तत्व पौधों तथा फलों में पाए जाते हैं और ये ये दोनों तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं।
रेड वाइन एक ऐसी शराब है जिसमें टैनिन की मात्रा अधिक पायी जाती है। इसलिए इसे एक स्वस्थ पेय पदार्थ के रूप में जाना जाता है। रेड वाइन तभी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है जब हम इसे नियमित रूप से सिमित मात्रा में सेवन करते हैं। इसलिए इसे हफ्ते में दो-तीन बार छोटी मात्रा में लेना चाहिए।
अगर हम रेड वाइन का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसलिए, हमें रेड वाइन को कम मात्रा में ही पीना चाहिए। बहुत अधिक मात्रा में रेड वाइन का सेवन करने से हमारे शरीर में आयरन की खुराक को नुकसान पहुंच सकता है जिससे हमारे स्वास्थ्य को हानि हो सकती है।
रेड वाइन पीने के फायदे
रेड वाइन पीने के कई फायदे है, अगर आप इसे कम मात्रा में नियमित रूप से पीते है। इसलिए यहां आपको रेड वाइन पीने के फायदे के बारे में बताया गया है, जो इस प्रकार है :
दिल के लिए उपयोगी : रेड वाइन में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढाता हैं। यह कोलेस्ट्रॉल निर्माण को रोकता है, और हृदय संबंधित रोगों को भी रोकता है। इसमें पॉलीफेनोल नामक तत्व होता है जो एलडीएल के स्तर को रोकता है, और यह हमारे दिल में रक्त वाहिकाओं के अस्तर की रक्षा करता है।
कैंसर को रोकता है : रेड वाइन का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर जैसी बिमारियों को रोकता है। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल, कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है, और कैंसर जैसे खतरनाक बीमारियों को रोकने में मददगार होता है।
चमकती त्वचा : रेड वाइन में पॉलीफेनोल्स शामिल होता हैं जो सेल ऑक्सीकरण को रोकते हैं। यह सुस्त त्वचा को बदलने और अपनी चमक को बहाल करने में मदद करता है। आप अपनी त्वचा पर रेड वाइन को सीधे लागू कर सकते हैं या आप कुछ दलिया के साथ इसे मिश्रण कर इसे फेस पैक के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह उपचार त्वचा मृत कोशिकाओं को निकाल हमारे त्वचा में निखार लाता है।
ये भी पढ़े : जामुन खाने के फायदे
दाँत क्षय रोकता है : इसमें पोलीफिनोल नामक एंटीऑक्सीडेंट पाई जाती है जो मुंह में जीवाणु वृद्धि को धीमा करता है और संभावित रूपसे कैविटी को रोकने में मदद करता है। यह हमारे दाँतों को चमकदार बनाता है इसके अलावा यह हमारे मुँह से बैक्टीरिया को समाप्त करता है और हमारे मुह से बदबू को दूर करता है।
वजन कम करने में सहायक : इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल हमारे शरीर में वसा कोशिकाएं के विकाश को रोकता है, इसी कारण को अपने आहार सूची में रेड वाइन को शामिल करने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
मेमोरी पावर में सुधार : रेस्वेराट्रोल शॉर्ट-टर्म मेमोरी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, इसी कारण इस पेय को मेमोरी बढ़ाने का टॉनिक भी कहा जाता है। जिन लोगों की उम्र हो जाती है और कुछ भी चीज याद नहीं रख पाते हैं उन्हें डॉक्टरों द्वरा रेड वाइन पीने की सलाह दी जाती है।
जवान रखती है : रोजाना अपने डाइट में इसको शामिल करने से बढ़ती हुई उम्र को रोका जा सकता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स जैसे रेस्वेराट्रोल और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व बहुत ही असरदार होते हैं, ये फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और हमारे शरीर को उम्र बढ़ने से बचाता है।
ये भी पढ़े : ब्राह्मी के फायदे
बेहतर इम्यून सिस्टम : रोजाना सही मात्रा में रेड वाइन पीने से हमारे पाचन शक्ति को मजबूती मिलती है। रेड वाइन को पीने से पेट समस्या जैसे कि अल्सर से निजात पाया जा सकता है। इसके अलावा यह हमारे पेट से हानिकारक बैक्टीरिया को भी नष्ट करता है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है : रेड वाइन में मौजूद रेसवेरेट्रॉल एक प्राकृतिक कंपाउंड है, जो लाल अंगूर से प्राप्त किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद : हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, रेसवेरेट्रॉल का उपयोग मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इससे रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है जो अधिक मात्रा में होने से उन्हें नुकसान पहुंचाती है।
Leave a Comment