जामुन खाने के फायदे

जामुन खाने के फायदे : बीमारी अनेक इलाज सिर्फ एक

Author: Oye Zindagi Team

Updated On :

जामुन खाने के फायदे अनेक हैं इस मीठे और चटपटे फल का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट है जो आपके मन को भी खुश कर देता है। यह फल आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके फल, पत्ते और गुठली में अनेक औषधीय गुण होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

जामुन का पेड़ मुख्य रूप से भारत में पाया जाता है। इसके फल का इस्तेमाल दस्त, पेट के रोग, मधुमेह, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं, कब्ज जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। जामुन के फल में विटामिन सी, फाइबर, फोस्फोरस, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

जामुन के पत्तों का इस्तेमाल बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। यह पत्ते दस्त, दांत के दर्द, मसूड़ों के रोग, पेट के रोग, सुखी खांसी, थकान जैसी समस्याओं के इलाज में बहुत फायदेमंद होते हैं।

जामुन क्या होता है?

यह एक सदाबहार वृक्ष है, यह पेड़ अन्य पेड़ के जैसा होता है। इस पेड़ में छोटे छोटे फल लगते है जो पकने के बाद गुलाबी रंग का होता है। यह वृक्ष मुख्य रूप से दक्षिणी भारत में अधिक मिलता है। इस पेड़ को और भी कई नामो से जाना जाता है जैसे: काला जामुन, राजमन, जमाली और ब्लैकबेरी।

जामुन फल अम्लीय प्रकृति के होते है परन्तु खाने के क्रम में इसका स्वाद मीठा होता है। अम्लीय प्रकृति के होने के कारण इस फल को नमक के साथ खाया जाता है।

जामुन ग्लूकोज एवं फ्रक्टोज का एक अच्छा स्रोत है। यह फल ग्लूकोज एवं फ्रक्टोज के अलावा इसमे खनिज की भी अधिकता होती है। इसके के बारे में यह माना गया है की यह Iron का अच्छा स्रोत है। इसका फल ही नहीं इसके गुठली जिसे अधिकतर लोग फेक दिया करते है उसमे काबरेहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम पाए जाते है। जामुन में विटामिन बी, कैरोटिन, मैग्नीशियम के अलावा फाइबर पाए जाते है जो मानव शरीर को स्वस्थ रखने में कारगर सिद्ध होता है।

ये भी पढ़े : ब्राह्मी के फायदे

जामुन खाने के फायदे / Java Plum Benefits in Hindi

प्रकृति में पाए जाने वाले सभी फल फुल मनुष्य के लिए फायदेमंद ही साबित होते है। जामुन को आयुर्वेद में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सिर्फ फल ही नहीं इसके छाल, पत्ते एवं गुठली को भी समस्या का समाधान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

अगर आप इसके फायदे को जानते है तो अच्छी बात है और अगर नहीं पता तो आज आपको बताते है जामुन खाने के फायदे औरइसके इस्तेमाल के बारे में। जामुन का इस्तेमाल निम्न समस्याओ में किया जाता है:

#1 मधुमेह

अगर आप मधुमेह का शिकार है तो जामुन के गुठली और करेले को छाया में अच्छे से सुखा ले और इसे कूट कर पाउडर बना ले। अब इस पाउडर को रोजाना पांच ग्राम की मात्रा में पानी के साथ ले इससे मधुमेह से आपको जल्द छुटकारा मिलेगा।

#2 मसूड़े

क्या आपके मसुडो में तकलीफ है? क्या आपके मसुडो से खून निकलता है? अगर हाँ तो इसके नाजुक पत्ते को पानी में उबाल कर पानी को छान ले और इस पानी से कुल्ला करे या जामुन के सूखे पत्ते का भस्म तैयार कर इससे अपने दांतों पर मंजन के तरह इस्तेमाल करे इससे मसुडो में होने वाले समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।

#3 पथरी

आज के दौर में खान – पान और कम शारीरिक परिश्रम के चलते यह एक आम बीमारी होती जा रही है। पथरी के दौरान मनुष्य को काफी कष्ट होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो रोजाना इसका सेवन करे या इसके बीज को सुखाकर चूर्ण बना ले और रोजाना इसे दही या मठे के साथ सेवन करे इससे पथरी ख़त्म हो जायेगी।

#4 पेचिश

इसका सेवन पेचिश से ग्रषित व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। जामुन के गुठली और आम के गुठली के अन्दर मौजूद गिरी को पीसकर पाउडर बना ले और दोनों को बराबर मात्र में मिला ले अब रोजाना इस चूर्ण को पानी या मठे के साथ दिन में तीन बार सेवन करे इससे पेचिस से आराम मिलेगा।

#5 कान सम्बंधित समस्या

अगर आप इसके गुठली के अन्दर मौजूद गिरी के तेल को सुबह-शाम कान में डालते है तो इससे कान से सम्बंधित समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते है।

#6 बच्चो के लिए

लगभग सभी बच्चो में यह देखा गया है कि वह अक्सर सोते हुए बिस्तर पर मुत्र विसर्जन कर देते है। इन बच्चो को रोजाना 3 ग्राम इसकी गुठली का चूर्ण पानी के साथ दे इससे बच्चे बिस्तर पर पेशाब नहीं करेंगे।

#7 मुंह का दुर्गन्ध

क्या आप bad breath से परेशान हैं और इसके कारण आपके आस पास वाले परेशान रहते है? अगर हाँ तो रोजाना इसके के पत्ते को चबाए और इसके rash को चुसे इससे आपके मुह से गंध आना बंद हो जाएगा।

ये भी पढ़े : अलसी के बीज के फायदे

उपर्युक्त बताए गये बीमरियों के अलावा अगर आप जामुन को रोजाना खाली पेट नमक के साथ खाते है तो यह आपके स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होगा। इसके अलावा अगर आपके पास जामुन खाने के फायदे से जुडी कोई जानकारी हो तो हमें भेजे ताकि और लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।

 You May Also Like

Healthy Tips in Hindi

स्वस्थ रहने के लिए कुछ ख़ास सुझाव

वात रोग

वात रोग की सम्पूर्ण जानकारी और इसका घरेलू उपचार

Zincovit Syrup

Zincovit Syrup : उपयोग, साइड इफ़ेक्ट, सावधानी एंव कीमत

Cypon Syrup

Cypon Syrup in Hindi – लाभ, दुष्प्रभाव और सावधानियां

Baby Health Care

Baby Health Care: बेबी के पेट में बन जाए गैस, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Health Tips for Women in Hindi

उम्र भर स्वस्थ और फिट रहना चाहती हैं तो अपनाएं ये कामयाब टिप्स

Vitamin C in Hindi

Vitamin C in Hindi : विटामिन सी के स्त्रोत और फायदे

स्किन लाइट क्रीम

स्किन लाइट क्रीम : उपयोग, साइड इफ़ेक्ट, सावधानियां और कीमत

Evecare Syrup

हिमालया इवकेयर (Evecare Syrup) : उपयोग, सावधानियां एंव दुष्प्रभाव

Leave a Comment

Categories

मेडिसिन
आहार

Be Healthy

मेडिसिन

About Us

Oye Zindagi ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है, Oye Zindagi एक ऐसा ब्लॉग है जिस पर हेल्थ, लाइफ स्टाइल, फ़ूड, रेसिपी, ब्यूटी टिप्स, चाइल्ड हेल्थ केयर, विभिन्न एलोपेथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवाईयों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

Important Links

About Us
Contact Us
PrivacyPolicy
Disclaimer

Disclaimer

The content on this blog is for informational purposes only. Consult a qualified doctor before making decisions. We are not responsible for any actions taken based on this information. Your health decisions are your responsibility.

Share This