क्या आप जानते है Pine Nuts Meaning in Hindi? चलिए समझते है चिलगोजा क्या होता है और चिलगोजा खाने के फायदे क्या – क्या है?
चिलगोजा वास्तव में एक छोटा सा फल है, जिसे अंग्रेजी में Pine Nuts कहा जाता है। भारत में इसे मेवा के रूप में भी जाना जाता है। यह फल सदियों से खाद्य रूप में उपयोग में लाया जाता है और खाने में भी काफी स्वादिष्ट है। इसके साथ ही, Pine Nuts में कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गयी है।
चिलगोजा के बीज वास्तव में एक चीड़ फल के बीज होते हैं। इसका फल लाल भूरे रंग का होता है और इसके अंदर का बीज जो चिलगोजा के नाम से जाना जाता है, सफेद रंग का होता है।
चिलगोजा औषधीय गुणों से भरपूर होता है और यह बादाम से भी शक्तिवर्द्धक होता है। इसके बीज में विटामिन ई, फोस्फोरस, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। चिलगोजा से बनी चटनी, सलाद, या फिर चीजों के साथ मिलाकर खाना स्वादिष्ट लगता है।
चिलगोजा क्या होता है?
चिलगोजा को खाने तथा तेल मालिश के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है, Pine Nuts क इस्तेमाल सौन्दर्य उत्पादों को बनाने के लिए भी किया जाता है। चिलगोजा चीन, उत्तर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशो में पाया जाता है।
चिलगोजा आमतौर पर 5 तरह के होते है, जो की इस प्रकार है :
- चिलकोजा चीड़
- साइबेरियाई चीड़
- इतालवी पत्थर चीड़
- कोरियाई चीड़
- एकल पत्ती और कोलोराडो
ये भी पढ़े : जामुन खाने के फायदे
चिलगोजा खाने के फायदे / Pine Nuts Benefits in Hindi
अगर हम अपने Diet में Pine Nuts को जोड़े और कम से कम सप्ताह में एक बार भी इसे खाते है तो आपको चिलगोजा खाने के फायदे नजर आने लगेंगे। तो चलिए समझते है चिलगोजा खाने के फायदे और ये कैसे हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़े : ब्राह्मी के फायदे
Weight Loss : चिलगोजा वजन को कम करने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। चिलगोजा में Pinolenic Acid नामक तत्व पाए जाते है, जोकि भूख को महसूस होने नहीं देता है, जिसके कारण हमे भूख कम लगती है। इस प्रकार चिलगोजा हमे हमारे वजन को Control करने में हमारी मदद करता है। यदि आप अपने बढे हुए Weight पर Control करना चाहते है तो आपको अपने Diet में चिलगोजा को ज़रूर से शामिल करना चाहिए।
हड्डियों को मजबूत बनाता है : अगर आप चिलगोजा को 4 से 5 बार हर महीने खाते है तो यह हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। Pine Nuts में Calcium की मात्रा पाई जाती है जो की हमारे हड्डियों तथा दांतों को मजबूत बनाता है।
हृदय स्वास्थ्य में सुधार : चिलगोजा में Monounsaturated Fats होता है जो कि रक्त में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। Pine Nuts के नियमित सेवन करने हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और शरीर में से खराब कोलेस्ट्रॉल कम कर देता है, जिससे Heart से संबधित बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
आंख के स्वास्थ्य के लिए : चिलगोजा में Beta-Carotene और Antioxidants होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चिलगोजा में Lutein होता है जो की आंखों को UV light को फिल्टर करने में मदद करता है और साथ ही यह उम्र के साथ हमारी दृष्टि को बिगड़ने से बचाता है।
शक्तिवर्धक : चिलगोजा शाम के Snacking के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें Protein होता है जो कि हमे ऊर्जा प्रदान करता है, यह हमारे शरीर में Muscle और Tissue को BuildUp करने में मदद करता है। असल में Protein एक प्रकार का Fuel है जो कि एक लंबे समय तक चलता है तथा हमारे शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है।
त्वचा के लिए : चिलगोजा हमारे त्वचा से सूखे पन को दूर करता है। चिलगोजा में Vitamin E होता है जो की कोशिका, झिल्ली की Integrity को बनाए रखने में मदद करता है, और साथ ही यह हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है।
Anemia से बचाता है : Pine Nuts में Iron की मात्रा काफी अधिक होती है जिससे की एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है और साथ ही यह Red Blood Cell का निर्माण करता है तथा उन्हें मरमत करता है।|
Leave a Comment