क्या आपको पता है कि Citrus फलों और सब्जियों के खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं? अगर नहीं पता है तो कोई बात नहीं, आज आप इस लेख में जानेंगे कि खट्टे फलों और सब्जियों को खाने के क्या फायदे होते हैं।
सभी खट्टे फलों में अम्लीय तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है। इन सभी फलों के रस से कई तरह की बीमारियों का इलाज किया जा सकता है, जैसे कि पथरी (किडनी स्टोन)। नीचे दिए गए हैं Citrus फलों की सूची:
List of Citrus fruits & vegetable / खट्टे फलो और सब्जियों की सूची
Sr No. | Hindi Name | English Name |
1 | लाल रस वाली नारंगी (बतावीनीम्बू) | Blood Orange |
2 | चकोतरा | Pomelo |
3 | कुंजी नींबू | Key Lemon |
4 | मौसंबी | Sweet Lemon |
5 | संतरा (नारंगी) | Mandarin Orange |
6 | क्लेमेंटाइन (संतरा जैसा एक फल) | Clementine |
7 | कम्क्वाट | Kumquat |
8 | कीनू | Tangerine |
9 | ग्रीक सिट्रन | Greek Citron |
10 | मेयर नींबू | Meyer Lemon |
11 | काग़ज़ी नींबू | Lime |
12 | रंगपुर | Rangpur |
13 | ग्रेपफ्रूट (एक प्रकार की नारंगी) | Grapefruit |
14 | उगलिस | Uglis |
15 | टमाटर | Tomato |
16 | युजू | Yuzu |
17 | यूरेका | Eureka |
18 | फिंगर चूने | Finger Lime |
ये सभी फल अपने विशेष गुणों के लिए जाने जाते हैं और आपकी सेहत को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
इसके अलावे आप sources of vitamin c और Vitamin D के बारे में यहाँ पर विस्तार में पढ़े |
Overview
बतावीनीम्बू (Blood Orange)
यह एक citrus फल होता है। यह मीठे संतरे का एक प्रकार होता है। इसका उपरी छिलका पीले रंग का होता है और अन्दर से ये लाल रंग का होता है। इस संतरे का रंग लाल इसमें मौजूद “उच्च एन्थॉस्किन सामग्री” की वजह से है। यह फल सभी मौसम में उपलब्ध होता है।
चकोतरा
चकोतरा भी एक citrus fruit होता है। ये निम्बू के परिवार का सबसे बड़ा फल कहलाता है। यह फल कच्चा में हरा और पकने के बाद पीला दिखता है। इसका taste कुछ खट्टा और कुछ मीठा लगता है । इसके रस में कुछ ऐसे रसायन पाए जाते है जो की बहुत से दवाओं के असर को कम कर देता हैं।
कुंजी नींबू
यह अन्य नीबू की तुलना में एक अनूठी स्वाद के लिए मूल्यवान है। आमतौर पर ये फल तीखा और कड़वा स्वाद का होता है । यह निम्बू छोटे गोल आकार का और थोड़ा हार्ड होता है। इसका छिलका गहरे हरे रंग का होता है।
कागजी नींबू
ये भी नींबू जाति का एक खट्टा फल होता है। यह फल 2.5 से 5 cm diameter तक का होता है । पहले ये green color का होता है और फिर पकने के बाद ये पीला हो जाता है। इस फल का पौधा लगभग 5 meter लम्बा होता है और इसके पौधे में कांटे भी होते हैं। कागजी नींबू भी vitamin c का एक अच्छा स्रोत होता हैं।
संतरा
संतरा में भी vitamin c भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इस फल में iron व Potassium भी होता है। यह फल सर्दी के मौसम में मिलता है।
मेयर नींबू
मेयेर नींबू का फल पीला और गोल shape का होता है । इसका उपरी छिलका सुगन्धित और पतली होती है । इसका पेड़ 10 से लेकर 15 फीट लंबा होता है।
क्लेमेन्टिन (Clementine)
ये मेडाणैनी नारंगी और मिठाई नारंगी के बीच का एक संकर है। क्लेमेंटनेस को 7 से 14 खंडों में विभाजित किया जा सकता है।
कम्क्वाट
ये पतझड़ और सर्दी के मौसम में मिलता है। ये फल नारंगी, लाल और पीला रंग का होता है। इसका अंदर का भाग भी नारंगी रंग का होता है। इसका स्वाद मीठा और तीखा होता है और ये रसीला फल होता है।
ये भी पढ़े : चिलगोजा खाने के फायदे
कीनू
कीनू संतरा की तरह दिखने वाला नारंगी रंग का हीं एक खट्टा फल है । इसका taste खट्टा और मीठा होता है। ये भी सर्दी के मौसम में होता है।
ग्रीक सिट्रन
साइट्रस मेडिका के इस प्रकार को एडॉल्फ इंग्लैर द्वारा “विविधता एट्रोजेट” के रूप में वनस्पति वर्गीकृत किया गया था। इसे पिटिमा या सिड्रो कर्नल पिगोलो भी कहा जाता था।
Leave a Comment